रायपुर - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कर बिजली के बकाया बिलों से चिंतित उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के माध्यम से शुरू हुई इस योजना से प्रदेश के 28 लाख से अधिक घरेलू, बीपीएल और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों के भुगतान में बड़ी राहत मिलेगी। सुशासन सरकार का प्रयास है कि बिजली के बकाया बिल का बोझ किसी भी परिवार की चिंता न बने।
हर घर में उजाले की किरण पहुँचे, हर परिवार सुकून और समृद्धि के साथ आगे बढ़े, यही सरकार का संकल्प है।
Tags
national