सूरजपुर /प्रेमनगर - प्रेमनगर विधानसभा के मण्डल प्रेमनगर के अन्तर्गत ग्राम वृंदावन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के निर्देशन में शनिवार को छतीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्माननीय विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के शुभअवसर पर युवा मोर्चा प्रेमनगर के मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में "हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान" किया गया जिसमें सबसे पहले महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर धूप दीप पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके पश्चात मंडल के महामंत्री महेंद्र कुमार यादव के द्वारा अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया साथ ही साथ युवा मोर्चा मंडल प्रेमनगर के अध्यक्ष प्रदीप साहू ने अपने उद्बोधन में हमारे राज्य के मुखिया विष्णु देव साय जी के पूरे जीवन काल में जो उपलब्धि हासिल की है कि कैसे वो एक पंच से आज मुख्यमंत्री तक का सफर तय किए है उसके बारे में विस्तार से बताया ततपश्चात मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा के रूप में आज का दिन मनाया जा रहा है श्री साय छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान देने में निरंतर प्रयास में लगे है महतारी वंदन के हितग्राहियों को साड़ी देकर सम्मान किया गया तथा आवास के हितग्राहियों को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया इसके पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री दीपेश बंसल के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार व्यक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री रामलाल राजवाड़े ने किया कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश साहू युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुभाष साहू, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुबराज सिंह , अजय सोरी , वृन्दावन के सरपंच कृष्णा सिंह मरावी तथा मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
Tags
national