बजट में युवाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं, केवल आंकड़ों की बाजीगरी -सतीश मंडावी




बीजापुर - आम आदमी पार्टी के नेता जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए हालिया बजट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बजट करार दिया है। बजट की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “जिस बजट में प्रदेश के करोड़ों युवाओं के रोजगार का कोई स्पष्ट रास्ता न हो, वह प्रदेश के सर्वांगीण विकास का ‘संकल्प’ कतई नहीं हो सकता।”
सतीश मंडावी ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर युवाओं को केवल कागजी आंकड़ों और बड़े-बड़े वादों में उलझा कर रख दिया है। आज प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, लेकिन बजट में नई भर्तियों या स्वरोजगार के लिए किसी भी क्रांतिकारी योजना का अभाव है।
बजट समीक्षा के मुख्य बिंदुभर्तियों पर चुप्पी: सरकारी विभागों में रिक्त पड़े हजारों पदों को भरने के लिए बजट में कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
कौशल विकास का अभाव: केवल पुराने केंद्रों को चलाने की बात कही गई है, आधुनिक उद्योगों के अनुसार नई स्किलिंग पर कोई जोर नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post