अवैध खदानों पर प्रशासन मौन ठेकेदारों की मनमानी-नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़


अबुझमाड़ की धरती लूट का अड्डा बनी – सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों का घोटाला, 

सड़क ठेकेदार मसपुर से गारपा तक अवैध गिट्टी खदान संचालित कर रहा है जिम्मेदार कौन

नारायणपुर - आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर कहा कि अबुझमाड़ के जल-जंगल-जमीन को सड़क निर्माण के नाम पर खुलकर लूटा जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वन विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार अवैध गिट्टी खदान संचालित कर करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी नारायणपुर के जिलाध्यक्ष परमीत दुग्गा ने कहा कि नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा सड़क निर्माण में शासन के नियमों को खुलेआम कुचला जा रहा है। बिना परमिशन मुफ्त की मिट्टी, मुरम, रेत और गिट्टी निकालकर निर्माण किया जा रहा है, जिससे ठेकेदार और अधिकारियों की जेब भर रही है जबकि सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने तीखा हमला करते हुए कहा कि अबुझमाड़ में आज कानून नहीं बल्कि ठेकेदारों का राज चल रहा है। वनपरिक्षेत्र पश्चिम सोनपुर में प्राकृतिक संसाधनों की खुलेआम लूट हो रही है और दूसरे प्रदेशो के मजदूरों से बंधुआ मजदूरी जैसी स्थिति में काम कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वनमंत्री का डर हो या कोई बड़ा सिंडिकेट चल रहा है जंगलो के इमारती लकडी बीजा,सागौन,बांस को नुकसान पहुँचाकर मुरम,मिट्टी, रेत गिट्टी, सब जंगल से अवैध तरीके से सडक के उपयोग मे लगाया जा रहा है स्थानीय लोगो को जंगल से लकडी लाने से यही अधिकारी जप्ती बनाते है आवास के लिये गिट्टी तक नही मिलता पर ठेकेदार के लिये वनविभाग मेहरबान है मोटी कमीशन लेकर गुंगे बहरे अंधे बन गये है वन विभाग कार्यवाही करने से डर रहा है और खनिज विभाग पूरी तरह चुप बैठा है।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि जिला प्रशासन की चुप्पी यह साबित करती है कि करोड़ों के इस खेल में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत है। यदि तत्काल कार्यवाही नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट तक उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आम आदमी पार्टी की चेतावनी :
अवैध खदान तत्काल बंद की जाए।
सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
दोषी अधिकारी व ठेकेदार पर FIR दर्ज हो।
अन्यथा अबुझमाड़ में बड़ा जनआंदोलन और चरणबद्ध उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

  

Post a Comment

Previous Post Next Post