छात्रहित में पूर्व विधायक टी.एस. बाबा द्वारा दी गई ₹25 लाख की राशि से कार्य प्रारंभ
अंबिकापुर - अम्बिकापुर के राजीव गांधी पीजी कॉलेज में छात्र सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग तथा एनएसयूआई के प्रयासों को देखते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं अम्बिकापुर के पूर्व विधायक आदरणीय टी.एस. बाबा द्वारा कॉलेज ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक AC एवं आधुनिक साउंड सिस्टम की स्थापना हेतु ₹25,00,000 की राशि प्रदान की गई थी।
अब इस कार्य का क्रियान्वयन प्रारंभ हो चुका है, जिससे आने वाले समय में विद्यार्थियों को ऑडिटोरियम में बेहतर एवं तकनीकी रूप से सक्षम सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद—
ऑडिटोरियम पूर्ण रूप से आधुनिक साउंड सुविधा से सुसज्जित होगा
किसी भी व्याख्यान, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम या शैक्षणिक आयोजन के लिए बाहरी साउंड सिस्टम की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
छात्रों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण मिलेगा
कॉलेज की गतिविधियाँ और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनेंगी
यह पहल छात्रहित में एक दूरदर्शी निर्णय साबित होगी।
इस अवसर पर एनएसयूआई के साथी एवं समस्त छात्रगणों की ओर से हिमांशु जायसवाल (छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस, आरटीआई सेल चेयरमैन) सतीश बारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकल झा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष जायसवाल जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सुरेंद्र गुप्ता अध्यक्ष संत गहरा गुरु विश्वविद्यालय एवं अन्य पदाधिकारियों ने छात्रहित में सदैव संवेदनशील रहते हुए मांग को स्वीकार करने एवं राशि प्रदान करने हेतु आदरणीय टी एस बाबा एवं आदि बाबा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Tags
national