बालोद - आज मतदान 11:00 बजे से शुरू हुआ है और अब तक जारी है। अध्यक्ष पद के लिए सुनील सोनी, छन्नू साहू, और अनीता साहू मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भेष कुमार साहू और पुनीत देशमुख चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के लिए अनिल योगी और भगवती प्रसाद साहू प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए कैलाश सिन्हा और विजय बारले चुनाव लड़ रहे हैं। कीड़ा सचिव पद के लिए खगेश्वर नंद और गंगाधर सोनवर्षा मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 7 प्रत्याशी हैं, जिनमें से 5 का चुनाव किया जाना है। महिला कार्यकारिणी के लिए नर्मदा निषाद और रश्मि कोरी प्रत्याशी हैं ।
Tags
national