मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

अंबिकापुर - मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसआईआर को लेकर नियुक्त प्रभारियों के साथ ही कांग्रेस के सभी सांगठनिक ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक दल विशेष के द्वारा हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी बूथ पर कांग्रेस के 50 वोट कटवाने के साथ ही अपने 50 अतिरिक्त वोट समायोजित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बूथलेबल एजेंट को सलाह दी है कि वे अपने बूथों पर बीएलओ से तालमेल कर दैनिक आधार पर आने वाली सूचि का अवलोकन करें और ऐसी अनियमितताओं से जिला संगठन को तत्काल अवगत कराएं।

उन्होंने जिला संगठन के साथ ही ब्लॉक कार्यकारणी और मंडल कार्यकारणी के सभी सदस्यों को तत्काल उनके बूथ पर बीएलए के साथ नियुक्त कर कार्य सम्हालने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने पूरे जिले में नवगठित 94 बूथ पर तत्काल बीएलए नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post