भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह का अम्बिकापुर आगमन पर भव्य स्वागत



माँ महामाया के दर्शन से हुई शुरुआत, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे व पुष्पवर्षा के साथ किया भव्य अभिनंदन

अम्बिकापुर - भारतीय जनता पार्टी सरगुजा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री श्रीमती फुलेश्वरी सिंह के गृह जिला अम्बिकापुर आगमन पर गाजे-बाजे के साथ जगह-जगह पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात अम्बिकापुर पहुँचीं श्रीमती फुलेश्वरी सिंह के साथ बड़ी संख्या में महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम माँ महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात स्वागत क्रम में महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। अंत में संकल्प भवन में आयोजित स्वागत सभा में उनका भव्य सम्मान किया गया।
संकल्प भवन में आयोजित स्वागत सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सरगुजा की प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को संगठन और समाज में नेतृत्व का अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मोर्चा आने वाले समय में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति की महिला तक पहुँचाने के लिए पूरी शक्ति से कार्य करेगा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरगुजा की महिलाएँ पार्टी की रीढ़ हैं और आगामी चुनावों में महिला शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि फुलेश्वरी सिंह का प्रदेश महामंत्री बनना पूरे सरगुजा के लिए गौरव का विषय है और उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊँचाइयों को छुएगा।

स्वागत सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के रूप में फुलेश्वरी सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर किरण मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
तथा अपने संबोधन में सावित्री जायसवाल ने कहा कि महिला मोर्चा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाएगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन रश्मि जायसवाल ने किया तथा आभार सरोज मिंज ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे, शकुंतला पांडेय, किरण सोनी, रजनी बिंद, नीलम रजवाड़े, सोनू तिग्गा, आशा शुक्ला, नीरू मिस्त्री, नलिनी पांडेय, शालिनी सिंह, सीमा सिंह, नीलू गुप्ता, ममता तिवारी, मीरा बैरागी, उर्मिला यादव, रूपा गुप्ता, सीमा गुप्ता, देवेंद्र राजवाड़े, लालमणि , शांति गुप्ता, तिल मतिया सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post