अंबिकापुर - सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर अंबिकापुर सरगुजा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रेड रिबन क्लब एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में "प्राथमिक उपचार" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात बी. एड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रत्येक निकेतन द्वारा प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षणार्थियों ने प्राथमिक उपचार के बारे में बताया कि प्राथमिक उपचार का अर्थ है— किसी दुर्घटना, चोट या अचानक बीमारी की स्थिति में डॉक्टर के आने से पहले पीड़ित व्यक्ति को दी जाने वाली त्वरित सहायता। साथ ही उन्होंने कुछ बेसिक दवाइयों के बारे में भी बताया।
महाविद्यालय में प्राथमिक उपचार कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत, सही और सुरक्षित सहायता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी (रा. से. यों.) श्रीमती रानी रजक, सहायक प्राध्यापक और बी. एड प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही।
Tags
national