सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सुभाषनगर में 26 जनवरी को किया मुख्य अतिथि श्री सुभाषचंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण

अम्बिकापुर - सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सुभाषनगर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री सुभाषचंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने योगासन, नृत्य, भाषण आदि प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत का संविधान अनेक देशों के संविधान के विश्लेषण से बना है, जो इसे खास बनाता है। उन्होंने युवाओं से संविधान का सम्मान करने और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, शिक्षकगण, आचार्यगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया और आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post