जशपुर - रौतिया समाज युवा महोत्सव 2026 का दो दिवसीय आयोजन 11 और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के उपलक्ष्य पर भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य अतिथि माननीय प्रकाश भाऊ ऊईके ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि समाज को एकता में बाँधने का सबसे प्रभावी माध्यम परिवार है। उन्होंने युवाओं को अपने समाज, धर्म और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया और रौतिया समाज की एकता की प्रशंसा की।
इस महोत्सव में फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़, मटका फोड़ एवं रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ जनजातीय नृत्य, जनजातीय गीत, युवा संवाद, पोस्टर मेकिंग, रील मेकिंग, नशामुक्ति शपथ, युवा-युवती परिचय सम्मेलन, जनजातीय फैशन शो, नेतृत्व विकास, करियर मार्गदर्शन, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप, योग, प्राणायाम तथा प्रश्न–उत्तर सत्र जैसे विविध और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस गरिमामयी आयोजन में रौतिया समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री हेमनारायण सिंह, प्रांतीय सचिव श्री पालू राम प्रधान, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री बजरंग राम सहित देश के विभिन्न राज्यों से पधारे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। लगभग 50 हजार समाज बंधुओं ने इस महोत्सव में भाग लिया और इसे वास्तव में राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
Tags
national