केंद्रीय संचार ब्यूरो अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान के सभागार में चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अंबिकापुर 26 दिसंबर 2025/ केंद्रीय संचार ब्यूरो ,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार रायपुर के द्वारा अंबिकापुर स्थित जन शिक्षण संस्थान के सभागार में चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए छोटे कस्बों गांवों को विकसित बनाना जरूरी है। यह एक व्यापक दृष्टिकोण है जो केवल आर्थिक विकास पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर केंद्रित है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सशक्तिकरण के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांतों को भी शामिल किया गया है ताकि भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरे।कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को विकसित भारत विजन 2047 पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सर्व सम्बंधित उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post