अंबिकापुर - सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर अंबिकापुर सरगुजा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत "विश्व ध्यान दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत जीवंत पौधा एवं श्रीफल से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय अग्रवाल जी, श्री अनिल साहू, श्री अमित साहू, श्री स्वरूप कांत थॉमस, श्रीमती ममोल कोचेट्टा जी, सुषमा जायसवाल उपस्थित हुए। सहायक प्राध्यापक श्री मिथलेश कुमार गुर्जर जी द्वारा कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई, जिसमें उन्होंने विश्व ध्यान दिवस के महत्व को बताया।
श्री संजय कुमार के द्वारा उद्बोधन में बताया गया कि ध्यान का अर्थ है—मन को एकाग्र करना, अपने भीतर झाँकना और मानसिक शांति प्राप्त करना। उन्होंने कहा कि ध्यान करने से मन शांत होता है, विचार स्पष्ट होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही उन्होंने बी. एड प्रशिक्षणार्थियों को मेडिटेंशन अभ्यास भी कराया।
सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा जी द्वारा कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई, और उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में ध्यान को शामिल करना चाहिए, ध्यान करने के अनेक लाभ हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार कर, धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Tags
national