शुभम जायसवाल बने अम्बिकापुर विधानसभा के युवा कांग्रेस का अध्यक्ष


अंबिकापुर - युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने  शुभम जायसवाल को अम्बिकापुर विधानसभा के लिए युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अम्बिकापुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष से प्रमोशन मिलने के साथ उनकी नियुक्ति युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर हुई है। शुभम जायसवाल वर्तमान में नगर निगम अम्बिकापुर में पार्षद हैं। पूर्व में वे एन एस यू आई के सरगुजा जिले के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। इस नियुक्ति के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री  टी एस सिंहदेव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  बालकृष्ण पाठक एवं आईसीसी सदस्य  आदित्येश्वर शरण सिंहदेव सहित निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि की बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post