कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुरेन्द्र गुप्ता ने पार्टी का ध्वज फहराया


अंबिकापुर - देश की आजादी का संघर्ष कर उसे प्राप्त करने वाली कांग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने राजीव भवन पार्टी के झंडा वंदन के साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस की भूमिका पर परिचर्चा आयोजित की। कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस पर आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुरेन्द्र गुप्ता के द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुरेन्द्र गुप्ता एवं श्री विमलेश सिंह को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। परिचर्चा को प्रारंभ करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास और महात्मा गांधी के द्वारा दी गई सत्याग्रह की शक्ति को विस्तार से समझाया। देश की मौजूदा सरकार देश के गरीब, किसान, नौजवान, महिला, दलित, आदीवासी, छोटे व्यापारी सभी को उसी तरह प्रताडित कर रही है जैसे अंग्रेजों ने किया था। ऐसी परिस्थिति में देश को बचाने के लिये कांग्रेस के समक्ष आज पुनः आजादी के संघर्ष के दौरान गांधीजी के द्वारा दिये गये सत्याग्रह के अस्त्र को आजमाने की परिस्थिति उत्पन्न हो गयी है। परिचर्चा के अंतिम उद्बोधन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुरेन्द्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाते हुए कहा कि परिस्थिति विपरीत है, लेकिन विपरीत परिस्थिति में ही कांग्रेस निखरती है और देश को बचाने में सफल होती है। हम पुनः इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमे संख्या नहीं एकजुट संघर्ष पर ध्यान केंद्रित करना है। इसी लाईन पर बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विमलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा चिरस्थायी है। उंसे कोई फासीवादी विचारधारा नहीं मिटा सकती है। हम आशान्वित हैं अपने नेतृत्व से, युवा कार्यकर्ताओं के जोश से, वो पुनः देश एकजुट कर लेंगे। परिचर्चा के दौरान अपने उद्बोधन में पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज देश मे फासीवादी ताकतों के द्वारा उन्हीं परिस्थितियों का निर्माण किया जा रहा है, जो अंग्रेजों ने किया था। इसकी आड़ में मूल निवासियों के जल, जंगल, जमीन को लूट कर, उन्हें बेदखल कर, उनकी संपत्तियों को पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। कांग्रेस अपने संघर्ष की ताकत के बदौलत देश की फासीवादी सरकार के द्वारा पूजिपतियों को लाभान्वित करने के लक्ष्य से किये जा रहे इस काम को ध्वस्त कर देगी। देश की साम्प्रदायिक सद्भावना को समाप्त करने के पीछे के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि अंग्रेजों के बांटो और राज करो की नीति के विरुद्ध कांग्रेस ने वह मंच दिया जिसने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले सभी विचारधाराओं को एकजुट किया। आज वही स्थिति पुनः विद्यमान है। आज भाजपा ने देश में वही स्थिति उत्पन्न कर दिया है। लोग बंट गये हैं उसकी आड़ में भाजपा महिला अपराधों में संलग्न अपने नेताओं को बचा रही है, देश के संसाधनों को अपने व्यापारी मित्रों को लूटा रही है। लोगों के हक पर डाक डाला जा रहा है। इस विषम परिस्थिति से संघर्ष के लिए कांग्रेस देश को पुनः संगठित करने के लिए तैयार है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अपने आप मे एक ऐसी व्यवस्था है जो शोषण के विरुद्ध मानवता के स्थापना के लिए कार्य करती है। यही कारण था कि वो इस देश को आजाद करने के संघर्ष में सबसे प्रमुख आवाज़ बनी। आज देश एक विकट स्थिति में हैए जहाँ चुनाव जीतने के लिये पुनः देश मे विभाजन के बीज बोये जा रहे हैं। इस परिस्थिति से संघर्ष करने के लिए कांग्रेस पुनः कमर कस के तैयार है। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को विशेष रुप से संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस इस देश की ऐतिहासिक धरोहर है और हमे गर्व है कि हम इसकी विचारधारा से जुड़कर कार्य करते हैं। हमारी विचारधारा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक विचारधारा है जो कि बहुलता वाले इस देश को एक रख सकती है। परिचर्चा को ए0पी0 सांडिल्य,लक्ष्मी गुप्ता, आतिश शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश कुमार ने किया। इस दौरान मो इस्लाम, रामविनय सिंह, डॉ लालचंद यादव, इंद्रजीत सिंह धंजल, अनिल सिंह, दुर्गेश गुप्ता, संजय सिंह, गुरूप्रीत सिद्धू, नरेंद्र विश्वकर्मा, जमील खान, राशिद अहमद,चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, अमित सिन्हा, आलोक सिंहआशीष जायसवाल, प्रीति सिंह, गीता रजक, अमित सिंह, अविनाश कुमार, निखिल विश्वकर्मा, शिवप्रसाद अग्रहरि, दिनेश शर्मा, अमित वर्मा, आदि उपस्थित थे। अलंकार तिवारी, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, नवनीत तिवारी, मुन्नवर खान, आकाश यादव,अतुल यादव, संजर नवाज, लोलर सिंह आदि मौजूद थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post