सूरजपुर - माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय उमेश्वरपुर प्रथम में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल और बाल मेला आयोजित किया गया। युक्त कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र की जनपद सदस्य अमीन बाई ग्राम के सरपंच सावित्री देवी ब्लॉक उपाध्यक्ष पुनिया राजवाड़े, सुभाष कुमार साहू, अमलेश्वर सिंह जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद बच्चों के लिए मेला का आयोजन किया गया। इसमें जलेबी फूलकी, चना, समोसा और मुगोड़ी, सहित कई व्यंजन की प्रतियोगिताएं बारी-बारी से कराई गईं, जिनमें अतिथियों ने व्यंजन का लुफ्त उठाया प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के अध्यापकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) की प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को उनके प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानपाटक विजय त्रिपाठी ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिक शिवकुमार गुप्ता, , प्रकाश सिंह, रसोइया रिखिन देवी, कृष्णा सिंह, विफल सिंह, राजपाल साहू, पंमेश्वर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान्न वितरित किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
Tags
national