श्रीमती अरुणा सिंह बनी महामंत्री, महिला संगठन में खुशी की लहर


भाजपा सरगुजा में पहली बार महिला को जिला महामंत्री का दायित्व

अम्बिकापुर - भारतीय जनता पार्टी सरगुजा संगठन में पहली बार किसी महिला को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की नई टीम में श्रीमती अरुणा सिंह को महामंत्री बनाए जाने से न केवल संगठन में महिलाओं की भागीदारी को सम्मान मिला है, बल्कि एस.टी. समाज से आने वाली उनकी नियुक्ति को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गोंड जनजाति समाज की श्रीमती अरुणा सिंह लंबे समय से संगठन और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा, सरगुजा जिला संगठन, जनजातीय समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उनकी राजनीतिक यात्रा में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा छत्तीसगढ़, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, महिला मोर्चा की जिलास्तरीय प्रभारी, राष्ट्रीय सेविका समिति से जुड़ाव, जनजाति सुरक्षा मंच व जनजातीय गौरव समाज जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्व शामिल रहे हैं।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड व जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के चुनावों में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई है।

संगठनात्मक दायित्वों के साथ श्रीमती अरुणा सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जागरूकता अभियानों को लगातार चलाया है।
श्रीमती अरुणा सिंह का जिला महामंत्री बनना भाजपा सरगुजा संगठन में महिलाओं और जनजातीय समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

Post a Comment

Previous Post Next Post