भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार, राजेश्वर तिवारी बने जिला मंत्री


सूरजपुर - भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के अनुमोदन से भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा शनिवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। भाजपा कार्यालय मंत्री रहे राजेश्वर तिवारी को जिला मंत्री का नया दायित्व सौंपा गया। राजेश्वर तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले में खुशी की लहर है। जिला मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से संगठन कार्य करते आ रहा हूं और आगे भी निरंतर करता रहूंगा।।

Post a Comment

Previous Post Next Post