समाज की सेवा ही भाजपा का मूल ध्येय है – कमलेश तिवारी



सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा मंडल समलाया का कार्यशाला संपन्न
अंबिकापुर - 13सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल समलाया का कार्यशाला संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा का कार्य करेंगे।

मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि मंडल समलाया के कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के हर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं। समाज की सेवा ही भाजपा का मूल ध्येय है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यशाला में शकुंतला पांडे और किरण सोनी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

मंच संचालन अभिषेक सिंह ने किया तथा आभार अजय सोनी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर दीपक सिंह तोमर, श्याम लाल गुप्ता, सर्वेश तिवारी, सतीश शर्मा, इंदु नेताम, अनीता सिंह, रोचक गुप्ता, रोहित कुशवाहा सहित समलाया मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post