अंबिकापुर - आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सीतापुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया।
इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इस यात्रा में सीतापुर भाजपा के सम्माननीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता सम्मिलित हुए।
तिरंगा यात्रा रैली लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से आरम्भ होकर सीतापुर का भ्रमण करते हुए रेस्ट हाउस में समाप्त किया गया। इस अवसर पर लोगों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया और लोगों को देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया।
Tags
national