अंबिकापुर विधानसभा के लखनपुर क्षेत्र में विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में ट्रैक्टर और बाइक रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 50 से अधिक ट्रैक्टर और सैकड़ो बाइक शामिल हुए।
देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए
विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आज़ादी, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। हम सभी को इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। आप सभी अपने घर, ऑफिस, फैक्ट्री, कॉलोनी में तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनें।
भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा का स्वागत
प्रत्येक गांव में माता बहनों और ग्रामीणों के द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा किया गया। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का सैलाब उमड़ा भारत माता की जयकारे से पूरा लखनपुर क्षेत्र गूंज उठा।
स्कूली बच्चों की तिरंगा पद यात्रा
विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा लखनपुर नगर में स्कूली बच्चों के द्वारा तिरंगा पद यात्रा निकाला गया। जगह-जगह तिरंगा पदयात्रा का नगर वासियों के द्वारा स्वागत किया गया।
Tags
national