अम्बिकापुर - अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के द्वारा नगर निगम अंबिकापुर में 79 वा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लिया।
महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। हमें अपने देश और तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना रखनी चाहिए।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने महापौर जी के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की समृद्धि और सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया।
Tags
national