अंबिकापुर - छत्तीसगढ़ के संस्कृति, पर्यटन और धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल का अंबिकापुर में भव्य स्वागत किया गया। उनके प्रभार ग्रहण के बाद पहली बार सरगुजा आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल का तारा से भाजपा कार्यालय तक स्वागत यात्रा रहा। उनके स्वागत का शुभारंभ सरगुजा बॉर्डर तारा से हुआ, जो उदयपुर, लखनपुर, मेंडराकला और अन्य प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए भाजपा कार्यालय संकल्प भवन तक पहुंचा। इसी दौरान स्थानों पर मंत्री राजेश अग्रवाल को लड्डुओं से तोलकर स्वागत किया और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर और ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन कर आत्मीय स्वागत किया गया वही मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि सरगुजा की आम जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए आम जनता की भलाई के लिए 24 घंटे काम करने का संकल्प लिया।
Tags
national