संकुल समन्वयकों के माध्यम से विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं तक पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा - शरद मेषपाल विकास खंड शिक्षा अधिकारी

 अम्बिकापुर - राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 2025 के संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सरगुजा के जिला संयोजक विष्णु कुमार गुप्त ने संपर्क किया। इस दौरान बतौली के खंड शिक्षा अधिकारी शरद चंद मेष पाल ने बताया कि संकुल समन्वयकों के माध्यम से विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं तक पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।इस पहल का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया था, जिसका उद्देश्य स्वदेशी परंपराओं के पुनरुद्धार पर आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस में जागरूकता का वातावरण तैयार करना है। यह प्रतियोगिता 1 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही है।

खंड स्त्रोत समन्वयक महेश ठाकुर ने भी इस महत्वपूर्ण कार्य में भरपूर सहयोग करने पर बल दिया। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे, जिनमें 
विष्णु कुमार गुप्त जिला संयोजक,
शरद चंद मेष पाल खंड शिक्षा अधिकारी,
महेश ठाकुर खंड स्त्रोत समन्वयक,
जलजीत सिंह प्रधान पाठक,
सुदर्शन गुप्ता संकुल समन्वयक बतौली और
कुलदीप सिंह उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post