भाजपा सरगुजा: 13 मण्डलों की नवीन कार्यकारिणी घोषित, संगठन में नई ऊर्जा का संचार
अंबिकापुर - भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिले के अंतर्गत विभिन्न मण्डलों की नवीन कार्यकारिणी का गठन किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निर्देशन में एवं पवन साय प्रदेश महामंत्री (संगठन) के मार्गदर्शन में किया गया है।
भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अनुशंसा पर आज 16 मंडलों में से 13 भाजपा मंडल कुन्नी, दरिमा, देवगढ़, धौरपुर, नवानगर, परसा, बतौली, मैनपाट,राजापुर, रामगढ़,लखनपुर, लुण्ड्रा एवं सीतापुर के नवनियुक्त पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई।
इस अवसर पर श्री सिसोदिया ने सभी नवगठित मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि "भाजपा परिवार में नवस्फूर्ति के साथ हम सब मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।" उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी समर्पण, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा की भावना से कार्य करेंगे।
Tags
national