जल से ही जीवन और कल है इसलिए जल संरक्षण आज अत्यंत आवश्यक है-अरविंद मिश्रा

शहर भाजपा ने दुलही तालाब की सफाई कर संरक्षण का दिया सन्देश
सूरजपुर - शहर भाजपा के द्वारा सेवा पखवाड़ा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जल निकयों के संरक्षण हेतु नगर के भैयाथान रोड स्थित दुलही तालाब के आसपास सफाई अभियान चलाकर जल संरक्षण का सन्देश दिया गया।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल सूरजपुर के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश व जिला के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत नगर के भैयाथान रोड स्थित दुलही तालाब मे जल संरक्षण करने जन मानस में जागरूकता लाने के लिए सन्देश देते हुए सफाई अभियान कार्यक्रम कर कहा कि अभी गर्मी का मौसम प्रारम्भ होने वाला है और गर्मी के मौसम मे बड़े शहरों में ही नहीं गांवों में भी पानी कि समस्या देखने को मिलती है ऐसी स्थिति में अगर हमारे द्वारा जल संरक्षण का कोई प्रयास नहीं किया गया तो हमारे शहर मे भी गर्मी के इस मौसम मे आने वाले दिनों में पानी कि समस्या का विकट संकट देखने को मिलेगा इस गंभीर समस्या को देखते हुऐ जल संरक्षण का सन्देश देने हेतु सूरजपुर शहर मंडल प्रभारी शशिकांत गर्ग की विशेष उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा के नेतृत्व मे शहर भाजपा के सभी पदाधिकारी व पार्षदो ने जल निकयों के संरक्षण एवं उनके संवर्धन हेतु जल से ही जीवन और कल है का सन्देश देने के लिए एवं शहर वासियों को जागरूक करने हेतु भाजपा के सेवा पखवाड़ा गांव चलो बस्ती चलो कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं ने नगर के दुलही तालाब के आस-पास सफाई कार्य कर जल संरक्षण का सन्देश दिया।
इस दौरान शहर भाजपा मंडल प्रभारी शशिकांत गर्ग, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी डॉ एच.एन चतुर्वेदी, शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मुकेश गर्ग, प्रमोद तायल, ललन राम सोनवानी, संतोष सोनी, राजू देवांगन, प्यारेलाल साहू, पंकज चौबे, मंडल महामंत्री आनंद सोनी, भोला साहू, नीरज जिंदिया(बंटी), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर साहू, भाजयुमो जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह, भूपेंद्र राजवाड़े, लक्ष्मण कसेरा, रंजन सोनी, विकास अग्रवाल, अजय मित्तल, धरमवीर सोनी, प्रेमशंकर सोनी, यस अग्रवाल सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post