महापौर मंजूषा ने खेलो इंडिया के तहत अम्बिकापुर को खेल मैदान की सौगात दिलाने झोंकी ताक़त


अंबिकापुर - भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत विभिन्न काम किए जा रहे हैं, जिसमें खेल के मैदान की बुनियादी ढांचे का निर्माण, कम उम्र के बच्चों और युवाओं को खेलों और शारीरिक गतिविधियों में शामिल करने, खेल कोचिंग प्रदान करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उनका कौशल विकास सहित प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में बड़े पैमाने पर युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना प्रमुख है।
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बेहतर क्रियान्वयन और अम्बिकापुर में खेल प्रतिभाओं की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए अंबिकापुर नगर में खेल के व्यवस्थित व वृहद मैदान की अति आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से आज अम्बिकापुर नगर पालिक निगम की महापौर मंजूषा भगत ने शहर के नमनाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे की शासकीय भूमि का अवलोकन एम आई सी सदस्यों, पार्षदों, राजस्व विभाग व नगर निगम के अमले सहित क्षेत्रवासियों के साथ किया।
निरीक्षण में वहां 6 एकड़ से अधिक की शासकीय भूमि मिली जिसके सीमांकन और रिपोर्ट हेतु महापौर मंजूषा भगत ने तत्काल प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया ताकि उक्त भूमि का उपयोग खेलो इंडिया योजना के तहत सार्वजनिक हित में खेल के मैदान और पार्क निर्माण के रूप में किया जा सके।
साथ ही महापौर मंजूषा भगत ने हाउसिंग बोर्ड के निवासीयों से मिलकर वहां व्याप्त समस्याओं को देखते ही शीघ्र निराकरण करने के लिए निगम के अमले को निर्देशित किया।
इस अवसर पर MIC सदस्य मनीष सिंह, जितेंद्र सोनी, प्रियंका गुप्ता, पार्षद मनोज गुप्ता, अनिता रविंद्र गुप्त भारती, अभिषेक शर्मा, संजय सोनी, रश्मि जायसवाल, विकास गुप्ता सहित वार्डवासी व अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post