लाल विंदेश्वरी प्रताप सिंहदेव के निधन पर भारत सिंह सिसोदिया ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी
अंबिकापुर - क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ लाल विंदेश्वरी प्रतापqq सिंह देव के निधन पर भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इंद्रप्रस्थ गढ़ी भैयाथान स्थित उनके निवास स्थान पहुंच कर उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि स्व. लाल विंदेश्वरी प्रताप सिंहदेव ने शांति निकेतन, राजकुमार कॉलेज और उत्तरप्रदेश के प्रतिष्ठित उदयप्रताप सिंह कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी। वे कुश्ती के खिलाड़ी रहे और अपने क्षेत्र के अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्तियों में गिने जाते थे।
स्व. लाल विंदेश्वरी प्रताप सिंहदेव के शतायु पूर्ण कर स्वर्गारोहण को एक युग का अवसान की संज्ञा देते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि वे जीवन पर्यंत हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत रहे, भाजपा परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।
Tags
national